Showing posts with label festivals. Show all posts
Showing posts with label festivals. Show all posts

Tuesday, February 28, 2017

"होली" के बारे में 16 रोचक तथ्य | 16 Interesting Facts about "Holi" in Hindi


होली के त्यौहार के बारे में कई रोचक बातें हैं। उनमें से 16 रोचक बातें निम्नलिखित हैं:

1. होली एक महत्वपूर्ण भारतीय त्यौहार है। यह हिंदुओं के सबसे बड़े त्यौहारों में से एक है।

2. यह रंगों का त्यौहार है।
 
3. यह पर्व हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा (Full Moon Day) को मनाया जाता है।
 
4. यह त्यौहार मुख्य रूप से हिन्दू या भारतीय मूल के लोगों के साथ साथ भारत, नेपाल तथा विश्व के अन्य क्षेत्रों में मनाया जाता है।
 
5. होली के त्यौहार का मूल भारत में एक वसंत महोत्सव के रूप में है।
 
6. होली के पर्व से अनेक कहानियाँ जुड़ी हुई हैं। इनमें से सबसे प्रसिद्द कहानी है प्रहलाद की। माना जाता है कि प्राचीन काल में 'हिरण्यकश्यप' नाम का एक अत्यंत बलशाली असुर था। उसने अपने राज्य में ईश्वर का नाम लेने पर ही पाबंदी लगा दी थी।
 
7. अपने पुत्र प्रहलाद की ईश्वर भक्ति से क्रुद्ध होकर हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका को आदेश दिया कि प्रहलाद को गोद में लेकर आग में बैठे। होलिका को वरदान प्राप्त था कि वह आग में भस्म नहीं हो सकती। हिरण्यकश्यप के आदेशानुसार आग में बैठने पर होलिका तो जल गई पर प्रहलाद बच गया। ईश्वर भक्त प्रहलाद की याद में इस दिन होली जलाई जाती है।
 
8. दानव राजा 'हिरण्यकश्यप' की बहन 'होलिका' के नाम से ही इस त्यौहार का नाम 'होली' पड़ा।
 
9. रंगों का त्यौहार कहे जाना वाला यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। पहले दिन को होलिका जलायी जाती है, जिसे 'होलिका दहन' या 'छोटी होली' भी कहते हैं।
 
10. दूसरे दिन, जिसे 'धुरड्डी', 'धुलेंडी', 'धुरखेल' या 'धूलिवंदन' कहा जाता है, लोग एक-दूसरे पर रंग, अबीर-गुलाल इत्यादि फेंकते हैं, ढोल बजाकर होली के गीत गाये जाते हैं, और घर-घर जाकर लोगों को रंग लगाया जाता है।
 
11. एक-दूसरे पर रंग लगाने से पहले आमतौर पर एक-दूसरे के मस्तक पर 'तिलक' लगाते हैं।
 
12 इस त्यौहार की एक प्रसिद्द कहावत है 'बुरा ना मानो होली है'। एक-दूसरे पर रंग डालने के समय लोग इस कहावत का अक्सर प्रयोग करते हैं।
 
13. ऐसा माना जाता है कि होली के दिन लोग पुरानी कटुता को भूल कर गले मिलते हैं और फिर से दोस्त बन जाते हैं।
 
14. एक-दूसरे को रंगने और गाने-बजाने का दौर दोपहर तक चलता है। इसके बाद स्नान करके विश्राम करने के बाद नए कपड़े पहन कर शाम को लोग एक-दूसरे के घर मिलने जाते हैं, गले मिलते हैं और 'गुझिया' एवं मिठाइयाँ खाते हैं।
 
15. मथुरा और वृंदावन में होली एक अलग रूप में मनाई जाती है। 'लट्ठमार होली', जिसे महिलाओं और पुरुषों की पारंपरिक वेशभूषा में छड़ी और एक ढाल के साथ होली खेलने के नाम से जाना जाता है।
 
16. होली प्रेम और एकता का त्यौहार है और बुराई पर अच्छाई की विजय को दर्शाता है। 



Tuesday, February 14, 2017

"महाशिवरात्रि" के बारे में 11 रोचक तथ्य | 11 Interesting Facts about "Mahashivratri" in Hindi


महाशिवरात्रि के बारे में कई रोचक बातें हैं। उनमें से 11 रोचक बातें निम्नलिखित हैं:

1. महाशिवरात्रि हिन्दुओं का एक प्रसिद्ध त्यौहार है।

2. यह त्यौहार हिन्दू कैलेण्डर के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है।
 
3. कुछ विद्वानों का मत है कि महाशिवरात्रि के दिन शिवजी और माता पार्वती विवाह-सूत्र में बंधे थे जबकि अन्य कुछ विद्वान् ऐसा मानते हैं कि इस दिन शिवजी ने ‘कालकूट’ नाम का विष पिया था जो सागरमंथन के समय अमृत से पहले समुद्र से निकला था।
 
4. महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है।
 
5. इस दिन सुबह से ही शिवमंदिर में कतारें लग जाती हैं। लोग जल से तथा दूध से भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। जहाँ तक हो सके लोग गंगाजल से शिवलिंग को स्नान कराते हैं। कुछ लोग दूध, दही, घी, शहद और शक्कर के मिश्रण से भी स्नान कराते हैं।
 
6. शिवलिंग पर चंदन लगाकर उन्हें फूल, बेल के पत्ते अर्पित किये जाते हैं। धूप और दीप से भगवान शिव का पूजन किया जाता है।

7. भगवान शिव को बेल के पत्ते अतिप्रिय है, इसलिए लोग उन्हें बेलपत्र अर्पण करते हैं।
 
8. शाम को शिवजी की बारात निकाली जाती है एवं सभी भक्तगण हर्ष व उल्लास के साथ प्रेम भाव से जयकारा करते हैं।
 
9. महाशिवरात्रि को रात्रि जागरण का भी विधान है। लोग शिवमंदिरों में अथवा घरों में पूरी-पूरी रात जागकर भगवान शिव की आराधना करते हैं।
 
10. कई लोग इस दिन शरीर और मन को पवित्र करने के लिए उपवास भी रखते हैं। कुछ लोग निर्जल रहकर भी उपवास करते है।
 
11. धार्मिक ग्रंथों में ऐसा विधान है कि भगवान शिव की पूजा करने से सारे सांसारिक मनोरथ पूरे हो जाते हैं। नीति-नियम से न हो सके तो साधारण तरीके से पूजा करने पर या सिर्फ उन्हें स्मरण कर लेने पर भी भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं। 



Wednesday, January 25, 2017

"26 जनवरी" के बारे में 22 रोचक तथ्य | 22 Interesting Facts about "26 January" in Hindi


26 जनवरी के बारे में कई रोचक बातें हैं। उनमें से 22 रोचक बातें निम्नलिखित हैं:

1. भारत में गणतंत्र दिवस प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है।

2. 1950 में 26 जनवरी को भारत में नया संविधान, भारत का संविधान लागू हुआ था।

3. भारत का संविधान एक लिखित संविधान है।

4. भारतीय संविधान को तैयार करने में सैकड़ों विद्वान जुटे। लिखित संविधान में कई बार संशोधन होने के बाद इसे अपनाने में 2 साल, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा।

5. 26 जनवरी 1950 को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने गवर्नमेंट हाउस के दरबार हाल में भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।

6. गणतंत्र दिवस भारत में मनाये जाने वाली तीन राष्ट्रीय छुट्टियों में से एक है।

7. इस दिन नई दिल्ली में विशेष परेड का आयोजन किया जाता है।

8. गणतंत्र दिवस के मौके पर अशोक चक्र और कीर्ति चक्र जैसे महत्वपूर्ण सम्मान दिए जाते हैं। इसके बाद सेना अपना शक्ति प्रदर्शन और परेड मार्च करती है।

9. इस दिन भारत के राष्ट्रपति परेड की सलामी लेते हैं।

10. राजपथ पर परेड का भव्य आयोजन होता है। भारतीय सेना की तीनों विंग इसमें हिस्सा लेती हैं।

11. गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर तिरंगा फहराया जाता है। फिर राष्ट्र गान गाया जाता है और 21 तोपों की सलामी होती है।

12. देश के सभी राज्यों की राजधानियों में झंडा रोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। सभी सरकारी, अर्द्ध-सरकारी, निगम एवं प्रशासनिक कार्यालयों में झंडा रोहण का कार्यक्रम होता है।

13. स्कूल एवं कालेजों में विभिन्न कार्यक्रम, खेल-कूद एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होता है तथा विजेताओं को सम्मानित किया जाता है।

14. 26 जनवरी 1965 को हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था।

15. बहुत कम लोगों को पता है कि 1955 से पहले गणतंत्र दिवस समारोह राजपथ पर आयोजित नहीं होता था। 1954 तक गणतंत्र दिवस समारोह किंग्सवे, लाल किला और रामलीला मैदान में आयोजित किए गए।

16. 1955 से गणतंत्र दिवस समारोह राजपथ पर होने लग गया और यहां सेना परेड करने लग गई।

17. राजपथ परेड के पहले चीफ गेस्ट पाकिस्तान के गवर्नर जनरल मलिक गुलाम मोहम्मद थे।

18. 1957 में सरकार ने बच्चों के लिए राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार शुरू किया, जो कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों को अलग-अलग क्षेत्र में बहादुरी के लिए गणतंत्र दिवस पर दिया जाता है।

19. भारत के पहले गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो थे।

20. 1961 के गणतंत्र दिवस समारोह की चीफ गेस्ट थी ब्रिटेन की क़्वीन एलिजाबेथ।

21. भारत के 2015 के गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि यू.एस.ए. के राष्ट्रपति, बराक ओबामा थे।

22. भारत के अग्रिम गणतंत्र दिवस 2017 के मुख्य अतिथि अबु धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहमद बिन ज़ायेद अल नाह्यान है। भारत के 68वें गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर अबु धाबी के क्राउन प्रिंस को आमंत्रित किया गया था और उन्होंने इस आमंत्रण को स्वीकार किया।  


Sunday, January 15, 2017

"गणतंत्र दिवस" के बारे में 22 रोचक तथ्य | 22 Interesting Facts about "Republic Day of India" in Hindi


गणतंत्र दिवस के बारे में कई रोचक बातें हैं। उनमें से 22 रोचक बातें निम्नलिखित हैं:

1. भारत में गणतंत्र दिवस प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है।

2. 1950 में 26 जनवरी को भारत में नया संविधान, भारत का संविधान लागू हुआ था।

3. भारत का संविधान एक लिखित संविधान है।

4. भारतीय संविधान को तैयार करने में सैकड़ों विद्वान जुटे। लिखित संविधान में कई बार संशोधन होने के बाद इसे अपनाने में 2 साल, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा।

5. 26 जनवरी 1950 को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने गवर्नमेंट हाउस के दरबार हाल में भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।

6. गणतंत्र दिवस भारत में मनाये जाने वाली तीन राष्ट्रीय छुट्टियों में से एक है।

7. इस दिन नई दिल्ली में विशेष परेड का आयोजन किया जाता है।

8. गणतंत्र दिवस के मौके पर अशोक चक्र और कीर्ति चक्र जैसे महत्वपूर्ण सम्मान दिए जाते हैं। इसके बाद सेना अपना शक्ति प्रदर्शन और परेड मार्च करती है।

9. इस दिन भारत के राष्ट्रपति परेड की सलामी लेते हैं।

10. राजपथ पर परेड का भव्य आयोजन होता है। भारतीय सेना की तीनों विंग इसमें हिस्सा लेती हैं।

11. गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर तिरंगा फहराया जाता है। फिर राष्ट्र गान गाया जाता है और 21 तोपों की सलामी होती है।

12. देश के सभी राज्यों की राजधानियों में झंडा रोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। सभी सरकारी, अर्द्ध-सरकारी, निगम एवं प्रशासनिक कार्यालयों में झंडा रोहण का कार्यक्रम होता है।

13. स्कूल एवं कालेजों में विभिन्न कार्यक्रम, खेल-कूद एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होता है तथा विजेताओं को सम्मानित किया जाता है।

14. 26 जनवरी 1965 को हिंदी को राष्ट्रभाषा घोषित किया गया था।

15. बहुत कम लोगों को पता है कि 1955 से पहले गणतंत्र दिवस समारोह राजपथ पर आयोजित नहीं होता था। 1954 तक गणतंत्र दिवस समारोह किंग्सवे, लाल किला और रामलीला मैदान में आयोजित किए गए।

16. 1955 से गणतंत्र दिवस समारोह राजपथ पर होने लग गया और यहां सेना परेड करने लग गई।

17. राजपथ परेड के पहले चीफ गेस्ट पाकिस्तान के गवर्नर जनरल मलिक गुलाम मोहम्मद थे।

18. 1957 में सरकार ने बच्चों के लिए राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार शुरू किया, जो कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों को अलग-अलग क्षेत्र में बहादुरी के लिए गणतंत्र दिवस पर दिया जाता है।

19. भारत के पहले गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो थे।

20. 1961 के गणतंत्र दिवस समारोह की चीफ गेस्ट थी ब्रिटेन की क़्वीन एलिजाबेथ।

21. भारत के 2015 के गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि यू.एस.ए. के राष्ट्रपति, बराक ओबामा थे।

22. भारत के अग्रिम गणतंत्र दिवस 2017 के मुख्य अतिथि अबु धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहमद बिन ज़ायेद अल नाह्यान है। भारत के 68वें गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर अबु धाबी के क्राउन प्रिंस को आमंत्रित किया गया था और उन्होंने इस आमंत्रण को स्वीकार किया।  

Tuesday, January 3, 2017

"रक्षा बंधन" के बारे में 17 रोचक तथ्य | 17 Interesting Facts about "Raksha Bandhan" in Hindi


रक्षा बंधन के बारे में कई रोचक बातें हैं। उनमें से 17 रोचक बातें निम्नलिखित हैं:

1. रक्षा बंधन हिन्दुओं का प्रसिद्द त्यौहार है।

2. इसे 'राखी' का त्यौहार भी कहते हैं।
 
3. यह हिन्दू कैलेंडर के अनुसार श्रावण माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है।
 
4. रक्षा बंधन सावन का आखिरी दिन होता है, इसी कारण इसे श्रावणी (सावनी) या सलूनो भी कहते हैं।
 
5. यह सम्पूर्ण भारतवर्ष में अत्यंत हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है।
 
6. रक्षा बंधन हमारे देश भारत के अलावा नेपाल और मॉरिशस में भी मनाया जाता है।
 
7. भाई–बहन का त्यौहार रक्षा बंधन बहुत ही पवित्र त्यौहार है। जो एक भाई और बहन को आपस में जोड़ कर रखता है और उनमें हमेशा प्यार कायम रखता है।
 
8. रक्षा बंधन एक ऐसा त्यौहार है जो सिर्फ भाई और बहन का त्यौहार माना जाता है।
 
9. रक्षा बंधन केवल एक त्यौहार नहीं बल्कि हमारी परंपराओं का प्रतीक है। हमारे देश में इसका बड़ा महत्त्व है।
 
10. रक्षा बंधन के दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं एवं भाइयों के प्रति अपना प्रेम प्रदर्शित करती हैं।
 
11. राखी हमेशा दाहिने हाथ की कलाई पर बाँधी जाती है।
 
12. राखी का धागा कच्चे सूत के अलावा रेशमी धागे तथा सोने, चाँदी जैसी मँहगी वस्तु का भी होता है।
 
13. बहने अपने भाई को राखी बांधकर उसकी लम्बी आयु की कामना करती हैं।
 
14. भाई इस अवसर पर अपनी बहन को उपहार देते हैं एवं बहन की रक्षा/ सुरक्षा का वचन देते हैं।
 
15. देश में कई जगह वृक्ष को और भगवान को भी राखी बांधने की परंपरा है।
 
16. अमरनाथ यात्रा भी रक्षा बंधन के दिन पूरी होती है। माना जाता है कि इसी दिन हिमानी शिवलिंग भी आकार ग्रहण करता है।
 
17. रक्षा बंधन का त्यौहार ऐसा त्यौहार है जो समाज में प्रेम और भाई-चारे को बढ़ावा देता है। यह त्यौहार हमें त्याग और पवित्रता का संदेश देता है। 


Monday, January 2, 2017

"क्रिसमस" के बारे में 15 रोचक तथ्य | 15 Interesting Facts about "Christmas" in Hindi


क्रिसमस के बारे में कई रोचक बातें हैं। उनमें से 15 रोचक बातें निम्नलिखित हैं:

1. क्रिसमस का त्यौहार 25 दिसंबर को प्रति वर्ष सम्पूर्ण विश्व में धूम धाम से मनाया जाता है।

2. क्रिसमस का त्यौहार ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।

3. यह ईसाइयों का सबसे बड़ा और खुशी का त्यौहार है।

4. इसे 'बड़ा दिन' भी कहा जाता है।

5. कई देशों में क्रिसमस को सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। 

6. यह एक मात्र ऐसा त्यौहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है।

7. क्रिसमस के दिन से 12 दिन तक क्रिसमसटाइड उत्सव की शुरुआत होती है। 

8. इस दिन घरों की सफाई की जाती है एवं ईसाई लोग अपने घर को भली भांति सजाते हैं।

9. नए-नए कपड़े खरीदे जाते हैं। ईसाई लोग क्रिसमस के दिन विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाते हैं।

10. इस त्यौहार पर बाजारों की रौनक बढ़ जाती है। घर और बाजार रंगीन रोशनियों से जगमगा उठते हैं।

11. क्रिसमस के दिन गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थनाएं होती हैं एवं जगह-जगह प्रभु ईसा मसीह की झांकियां प्रस्तुत की जाती हैं।

12. इस दिन घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है।

13. क्रिसमस के त्यौहार में केक का विशेष महत्व है। इस दिन लोग एक-दूसरे को केक खिलाकर त्यौहार की बधाई देते हैं।

14. क्रिसमस में सांता क्लॉज़ का बड़ा महत्व है। बिना सांता क्लॉज़ के क्रिसमस के त्यौहार की कल्पना नहीं की जा सकती। 

15. सांता क्लॉज़ का रूप धरकर व्यक्ति बच्चों को टॉफियां-उपहार आदि बांटता है।   

Merry Christmas!!!