Showing posts with label monuments. Show all posts
Showing posts with label monuments. Show all posts

Tuesday, March 26, 2019

"क़ुतुब मीनार" के बारे में 11 रोचक तथ्य | 11 Interesting Facts about "Qutub Minar" in Hindi


क़ुतुब मीनार भारत में दक्षिण दिल्ली शहर के महरौली भाग में स्थित है। क़ुतुब मीनार से जुड़ी कई रोचक बातें हैं। उनमें से 11 रोचक बातें निम्नलिखित हैं:


1.
क़ुतुब मीनार का निर्माण गुलाम वंश के शासक कुतुबुद्दीन ऐबक ने 1193 ई० में शुरू कराया था किन्तु कुतुबुद्दीन ऐबक ने क़ुतुब मीनार का आधार ही बनवाया था इसके बाद उसके उत्तराधिकारी इल्तुतमिश ने इसमें तीन मंजिलों को बढ़ाया और सन 1368 में फीरोजशाह तुगलक ने पांचवी और अन्तिम मंजिल बनवाई।

2. कहते हैं कि क़ुतुब मीनार का नाम ख़्वाजा क़ुतबुद्दीन बख्तियार काकी के नाम पर रखा गया था।

3. ऐसा भी कहा जाता है कि
क़ुतुब मीनार का वास्तविक नाम विष्णु स्तंभ है जिसे कुतुबदीन ने नहीं बल्कि सम्राट चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य के नवरत्नों में से एक और खगोलशास्त्री वराहमिहिर ने बनवाया था।

4. क़ुतुब मीनार ईंट से बनी विश्व की सबसे ऊँची मीनार है। इसकी ऊँचाई 72.5 मीटर और व्यास 14.3 मीटर है, जो ऊपर जाकर शिखर पर 2.75 मीटर हो जाता है।

5. पाँच
मंजिला क़ुतुब मीनार की तीन मंजिले लाल बलुआ पत्थर से एवं अन्य दो मंजिले संगमरमर एवं लाल बलुआ पत्थर से बनाई गयी हैं और प्रत्येक मंजिल के आगे बॉलकनी स्थित है।

6. क़ुतुब मीनार में 379 सीढ़ियां हैं।

7.
क़ुतुब मीनार परिसर में क़ुतुब मीनार, कुब्बत-उल-इस्लाम मस्जिद, अलाई मीनार, आली दरवाजा, लौह स्तंभ और इल्तुत्मिश का मकबरा स्थित है।

8.
क़ुतुब मीनार के परिसर में स्थित लौह स्‍तंंभ की खासियत यह है कि सैकड़ों वर्ष पुराना होने के बाद भी इस स्‍तंंभ में अभी तक जंग नहीं लगी है।
 

9. क़ुतुब मीनार पुरातन दिल्ली शहर, ढिल्लिका के प्राचीन किले लालकोट के अवशेषों पर बनी है। ढिल्लिका अन्तिम हिन्दू राजाओं तोमर और चौहान की राजधानी थी।

10.
क़ुतुब मीनार बहुत प्राचीन इमारत है और एतिहासिक रूप से क़ुतुब मीनार जैसी कई इमारतें और हैं जैसे कि द टॉम्ब ऑफ़ इल्युमिश, अलाई दरवाजा, अला-उद-दिन मदरसा, ज़मीन टॉम्ब आदि।

11. क़ुतुब मीनार परिसर युनेस्को द्वारा विश्व धरोहर के रूप में स्वीकृत किया गया है।   


Sunday, March 24, 2019

"ताजमहल" के बारे में 16 रोचक तथ्य | 16 Interesting Facts about "Tajmahal" in Hindi


ताजमहल से जुड़ी कई रोचक बातें हैं। उनमें से 16 रोचक बातें निम्नलिखित हैं:

1. ताजमहल, भारत के आगरा शहर में स्थित एक विश्व धरोहर मक़बरा है। इतिहास के अनुसार इसका निर्माण मुग़ल सम्राट शाहजहाँ ने, अपनी पत्नी मुमताज़ महल की याद में करवाया था।

2. ताजमहल को बनाने में 22 वर्ष का समय लगा था। इस को बनाने का काम 1632 में शुरू हुआ था जो 1653 में ख़त्म हुआ। 

3. कहा जाता है कि
ताजमहल को बनाने में लगभग 22000 मजदूरों का हाथ था। ऐसा भी कहा जाता है, कि शाहजहाँ ने उन कारीगरों के अंगच्छेदन आदि करा दिये थे, या मरवा दिया था, जिन्होंने ताजमहल का निर्माण कराया था। परंतु इसके पूर्ण साक्ष्य उपलब्ध नहीं हैं।

4. ताजमहल आगरा नगर के दक्षिण छोर पर एक छोटे भूमि पठार पर बनाया गया था। इतिहासकारों के अनुसार शाहजहाँ ने इसके बदले जयपुर के महाराजा जयसिंह को आगरा शहर के मध्य एक वृहत महल दिया था।

5. ताजमहल के निर्माण की अनुमानित कीमत में भी भिन्नताएं हैं, फिर भी कुल मूल्य लगभग 3 अरब 20 करोड़ रुपए, उस समयानुसार आंका गया है, जो कि वर्तमान में खरबों रुपयों से भी अधिक हो सकता है।

6. ताजमहल मुग़ल वास्तुकला का उत्कृष्ट नमूना है। इसकी वास्तु शैली भारतीय
, फ़ारसी, तुर्क और इस्लामी वास्तुकला के घटकों का अनोखा मिश्रण है।

7. ताजमहल को सम्पूर्ण भारत एवं एशिया से लाई गई सामग्री से निर्मित किया गया था। कुल मिला कर अठ्ठाइस प्रकार के बहुमूल्य पत्थर एवं रत्न श्वेत संगमर्मर में जड़े गए थे।

8. ताज महल का केन्द्र बिंदु है, एक वर्गाकार नींव आधार पर बना श्वेत संगमर्मर का मक़बरा। जिसमें एक विशाल वक्राकार द्वार है। इस इमारत के ऊपर एक वृहत गुम्बद सुशोभित है। मुख्य आधार के चारो कोनों पर चार विशाल मीनारें स्थित हैं।

9. इस कॉम्प्लेक्स को घेरे है विशाल 300 वर्ग मीटर का चारबाग, एक मुगल बाग। इस बाग में ऊँचा उठा पथ है। यह पथ इस चार बाग को 16 निम्न स्तर पर बनी क्यारियों में बांटता है।

10. बाग के मध्य में एक उच्चतल पर बने तालाब में ताजमहल का प्रतिबिम्ब दृश्यमान होता है। यह मकबरे एवं मुख्यद्वार के मध्य में बना है। यह प्रतिबिम्ब इसकी सुंदरता को चार चाँद लगाता है।

11. 1857 के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान, ताजमहल को ब्रिटिश सैनिकों एवं सरकारी अधिकारियों द्वारा काफी विरुपण सहना पड़ा था। इन्होंने बहुमूल्य पत्थर एवं रत्न को खोद कर दीवारों से निकाल लिया था।

12. वर्ष 1908 के लगभग यहाँ के बागों को ब्रिटिश शैली में बदला गया था। वही शैली आज भी दर्शित हैं।

13. विश्व की अनेक इमारतें और स्मारक
ताजमहल से प्रेरित होकर बने हैं। चीन के शेनज़ेन शहर के पश्चिमी भाग में स्थित विंडो ऑफ़ द वर्ल्ड थीम पार्क में ताजमहल की प्रतिकृति बनी है।

14. वर्ष 1983 में ताजमहल को युनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया।

15. ताजमहल प्रत्येक वर्ष 20 से 40 लाख दर्शकों को आकर्षित करता है, जिसमें से 2,00,000 से अधिक विदेशी होते हैं।

16. प्रशंसित पर्यटन स्थलों की सूची में ताजमहल सदा ही सर्वोच्च स्थान लेता रहा है। अब यह आधुनिक विश्व के सात आश्चर्यों में प्रथम स्थान पाया है। यह स्थान विश्वव्यापी मतदान से प्राप्त हुआ था जहाँ इसे दस करोड़ मत मिले थे।