Thursday, June 29, 2017

"तोता" के बारे में 12 रोचक तथ्य | 12 Interesting Facts about "Parrot" in Hindi


तोते के बारे में कई रोचक बातें हैं। उनमें से 12 रोचक बातें निम्नलिखित हैं:


1. तोता, पक्षियों के सिटैसी (Psittaci) गण के सिटैसिडी (Psittacidae) कुल का पक्षी है।

2. तोता, गर्म देशों में पाया जाता है।

3. तोते के पंख सामान्यतया हरे रंग के होते हैं। इसकी एक लाल रंग की चोंच होती है। इसकी चोंच मुड़ी हुई होती है।

4. तोते की गरदन पर लाल एवं काले रंग के वृत्त होते हैं।

5. कुल मिलाकर तोता एक बेहद आकर्षक एवं सुन्दर पक्षी होता है।

6. तोते कई रंग के होते हैं किन्तु उनके अंडे पूरे सफ़ेद रंग के ही होते हैं।

7. तोता दाने, फल, पत्ते, बीज, आम एवं उबले चावल इत्यादि खाता है।

8. तोता एकमात्र ऐसा पक्षी है जो अपने पंजे से अपने मुंह में खाना पहुंचा सकता है।

9. तोता सामान्यतया पेड़ों के बिल में निवास करता है।

10. तोते झुंड में रहनेवाले पक्षी हैं।

11. तोते की उड़ान नीची और लहरदार, लेकिन तेज होती है।

12. तोता एक बोलने वाला पक्षी है। यह मनुष्य की आवाज़ बोल सकता है।