Friday, June 23, 2017

"हिमालय" के बारे में 13 रोचक तथ्य | 13 Interesting Facts about "Himalaya" in Hindi



हिमालय के बारे में कई रोचक बातें हैं। उनमें से 13 रोचक बातें निम्नलिखित हैं:
 
1. हिमालय दो शब्दों से बना है- हिम+आलय। 'हिम' का अर्थ है- बर्फ और 'आलय' का अर्थ है- घर। हिमालय के ऊपर साल भर बर्फ जमी रहती है।

2. हिमालय, संसार के पर्वतों में सबसे ऊंचा है। इसे 'गिरिराज' भी कहते हैं।

3. संसार की अधिकांश ऊँची पर्वत चोटियाँ हिमालय में ही स्थित हैं। संसार का सबसे ऊँचा शिखर 'माउंट एवरेस्ट' हिमालय का ही एक शिखर है।

4. भौगोलिक रूप से हिमालय पर्वत श्रृंखला भारत के उत्तरी भाग में स्थित है। यह पर्वत श्रृंखला भारतीय उपमहाद्वीप को मध्य एशिया और तिब्बत से अलग करती है।

5. हिमालय पर्वत पाँच देशों की सीमाओं में फैला हैं। ये देश हैं-
भारत, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान और चीन।

6. हिमालय, लम्बाई में 2500 किलोमीटर और क्षेत्रफल में 612,021 वर्ग किलोमीटर में फैला है।

7. हिमालय श्रेणी में 15 हजार से ज्यादा हिमनाद हैं, जो 12 हजार वर्ग किलॊमीटर में फैले हुए हैं।

8.
हिमालय की ऊँची चोटियाँ और दिल को हरने वाली घाटियाँ बहुत प्रसिद्द हैं। इसकी प्राकृतिक सुन्दरता सभी का मन हर लेती है।

9. हिमालय में सबसे बड़ी कश्मीर की घाटी है। कश्मीर को 'धरती का स्वर्ग' भी कहा जाता है। इसमें स्थान-स्थान पर फूल खिले रहते हैं और सर्वत्र स्त्रोत और जल-प्रपात दिखाई देते हैं। 

10. हिमालय में कुछ महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल भी है। इनमें बद्रीनाथ, केदारनाथ, देव प्रयाग, ऋषिकेश, कैलाश मानसरोवर तथा अमरनाथ प्रमुख हैं।

11. माना यह जाता है कि हिमालय का अस्तित्व 70 करोड़ वर्षों से भी अधिक पुराना है।

12. भूवैज्ञानिकों के परीक्षण से पता चला है कि प्रतिवर्ष हिमालय के आकार में बीस मिलीमीटर की बढ़ोत्तरी होती है।

13. लगातार बदलाव और विकास के कारण हिमालय में भूस्खलन और भूकंप की आशंका सदैव बनी रहती है।