Monday, June 26, 2017

"आम के फल" के बारे में 13 रोचक तथ्य | 13 Interesting Facts about "Mango Fruit" in Hindi


आम के फल के बारे में कई रोचक बातें हैं। उनमें से 13 रोचक बातें निम्नलिखित हैं:

1. आम, भारत का 'राष्ट्रीय फल' है।

2. दुनिया भर में आम को 'फलों का राजा' भी कहा जाता है।
 
3. भारत के अलावा, आम, पाकिस्तान और फिलीपींस का भी 'राष्ट्रीय फल' है।

4. आम का वृक्ष बांग्लादेश का 'राष्ट्रीय वृक्ष' भी है।
 
5. आम में विटामिन ए, सी, और डी होते हैं।

6. भारत में 100 से अधिक किस्मों के आम होते हैं।

7. आम, विभिन्न रंगों जैसे पीले, नारंगी, लाल और हरे रंग के साथ विभिन्न 
आकार के पाए जाते हैं।
 
8. आम का पेड़ 35-40 मीटर तक ऊंचा हो सकता है।

9. आम का पेड़ कितना भी पुराना हो चुका हो उस पर फ़ल लगते रहते हैं चाहे वो 300 साल पुराना क्यों न हो। 
 
10. भारत में बहुत ही प्राचीन काल से आम की फसलें उगाई जाती रही हैं।

11. आँकड़ों के मुताबिक इस समय भारत में प्रतिवर्ष दुनिया के कुल उत्पादन का लगभग 50 प्रतिशत आम पैदा होता है।

12. आम और इसकी पत्तियों को कई प्रकार की दवाइयां बनाने में इस्तेमाल किया जाता है।

13. भारत में, पवित्र वेदों में, आम को, 'देवताओं के भोजन' के रूप में वर्णित किया गया है।