Friday, June 30, 2017

"कबूतर" के बारे में 11 रोचक तथ्य | 11 Interesting Facts about "pigeon" in Hindi


कबूतर के बारे में कई रोचक बातें हैं। उनमें से 11 रोचक बातें निम्नलिखित हैं:


1. कबूतर एक सुन्दर पक्षी है जो सम्पूर्ण विश्व में पाया जाता है।

2. कबूतर एक नियततापी, उड़ने वाला पक्षी है जिसका शरीर परों से ढका रहता है।

3. कबूतर के मुँह के स्थान पर इसकी छोटी नुकीली चोंच होती है। इनकी चोंच और माथे के बीच त्वचा की झिल्ली होती है।

4. कबूतर बीज, दाने, अनाज, मेवे एवं दालें इत्यादि खाता है।

5. कबूतर कई प्रकार के होते हैं। भारत में यह सफेद और स्लेटी रंग के होते हैं।

6. कबूतर को दुनिया का सबसे पुराना पालतू पक्षी माना जाता है।

7. कबूतर मनुष्य के सम्पर्क में रहना अधिक पसन्द करता है।

8. पुराने जमाने में कबूतर का प्रयोग पत्र और चिट्ठियां भेजने के लिये किया जाता था।

9. वैज्ञानिकों के अनुसार होमिंग प्रजाति के कबूतर अपनी जगह से 1600 किमी आगे उड़कर जाने पर भी रास्ता भटके बिना वापस लौट आते थे। 

10. होमिंग प्रजाति के कबूतर सूर्य की दिशा, गंध और पृथ्वी के चुम्बकत्व से वापस लौटने की दिशा तय कर लेते थे।

11. कबूतरों को शांति का प्रतीक और सौभाग्य का सूचक माना जाता है।