Wednesday, January 25, 2017

"26 जनवरी" के बारे में 22 रोचक तथ्य | 22 Interesting Facts about "26 January" in Hindi


26 जनवरी के बारे में कई रोचक बातें हैं। उनमें से 22 रोचक बातें निम्नलिखित हैं:

1. भारत में गणतंत्र दिवस प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है।

2. 1950 में 26 जनवरी को भारत में नया संविधान, भारत का संविधान लागू हुआ था।

3. भारत का संविधान एक लिखित संविधान है।

4. भारतीय संविधान को तैयार करने में सैकड़ों विद्वान जुटे। लिखित संविधान में कई बार संशोधन होने के बाद इसे अपनाने में 2 साल, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा।

5. 26 जनवरी 1950 को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने गवर्नमेंट हाउस के दरबार हाल में भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।

6. गणतंत्र दिवस भारत में मनाये जाने वाली तीन राष्ट्रीय छुट्टियों में से एक है।

7. इस दिन नई दिल्ली में विशेष परेड का आयोजन किया जाता है।

8. गणतंत्र दिवस के मौके पर अशोक चक्र और कीर्ति चक्र जैसे महत्वपूर्ण सम्मान दिए जाते हैं। इसके बाद सेना अपना शक्ति प्रदर्शन और परेड मार्च करती है।

9. इस दिन भारत के राष्ट्रपति परेड की सलामी लेते हैं।

10. राजपथ पर परेड का भव्य आयोजन होता है। भारतीय सेना की तीनों विंग इसमें हिस्सा लेती हैं।

11. गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर तिरंगा फहराया जाता है। फिर राष्ट्र गान गाया जाता है और 21 तोपों की सलामी होती है।

12. देश के सभी राज्यों की राजधानियों में झंडा रोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। सभी सरकारी, अर्द्ध-सरकारी, निगम एवं प्रशासनिक कार्यालयों में झंडा रोहण का कार्यक्रम होता है।

13. स्कूल एवं कालेजों में विभिन्न कार्यक्रम, खेल-कूद एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होता है तथा विजेताओं को सम्मानित किया जाता है।

14. 26 जनवरी 1965 को हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था।

15. बहुत कम लोगों को पता है कि 1955 से पहले गणतंत्र दिवस समारोह राजपथ पर आयोजित नहीं होता था। 1954 तक गणतंत्र दिवस समारोह किंग्सवे, लाल किला और रामलीला मैदान में आयोजित किए गए।

16. 1955 से गणतंत्र दिवस समारोह राजपथ पर होने लग गया और यहां सेना परेड करने लग गई।

17. राजपथ परेड के पहले चीफ गेस्ट पाकिस्तान के गवर्नर जनरल मलिक गुलाम मोहम्मद थे।

18. 1957 में सरकार ने बच्चों के लिए राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार शुरू किया, जो कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों को अलग-अलग क्षेत्र में बहादुरी के लिए गणतंत्र दिवस पर दिया जाता है।

19. भारत के पहले गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो थे।

20. 1961 के गणतंत्र दिवस समारोह की चीफ गेस्ट थी ब्रिटेन की क़्वीन एलिजाबेथ।

21. भारत के 2015 के गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि यू.एस.ए. के राष्ट्रपति, बराक ओबामा थे।

22. भारत के अग्रिम गणतंत्र दिवस 2017 के मुख्य अतिथि अबु धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहमद बिन ज़ायेद अल नाह्यान है। भारत के 68वें गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर अबु धाबी के क्राउन प्रिंस को आमंत्रित किया गया था और उन्होंने इस आमंत्रण को स्वीकार किया।