Sunday, June 11, 2017

"15 अगस्त" के बारे में 14 रोचक तथ्य | 14 Interesting Facts about "15 August" in Hindi


15 अगस्त के बारे में कई रोचक बातें हैं। उनमें से 14 रोचक बातें निम्नलिखित हैं:

 
1. प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को भारत में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

2. 15 अगस्त, 1947 को भारत ने ब्रिटिश साम्राज्य से मुक्त होकर स्वतंत्रता प्राप्त की थी।

3. भारत के स्वाधीनता आंदोलन का नेतृत्व महात्मा गांधी ने किया था, लेकिन जब देश को 15 अगस्त, 1947 को आजादी मिली, तो वे इसके जश्न में शामिल नहीं हुए थे।

4. भारत में स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है।

5. भारत 15 अगस्त को आज़ाद जरूर हो गया, लेकिन उसका अपना कोई राष्ट्र गान नहीं था। हालांकि रविंद्रनाथ टैगोर जन-गण-मन 1911 में ही लिख चुके थे, लेकिन यह हमारा राष्ट्रगान 1950 में ही बन पाया।

6. भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमा रेखा 15 अगस्त तक नही थी। यह बाद में 'रेडक्लिफ लाइन' के रूप में खींची गई।

7. 15 अगस्त 1947 को, 1 रुपया 1 डाॅलर के बराबर था।

8. 15 अगस्त 1947 को, सोने का भाव 88 रुपए 62 पैसे प्रति 10 ग्राम था।

9. 15 अगस्त के दिन प्रधानमंत्री लाल किला, दिल्ली में झंडा फहराते हैं। झंडे को सलामी दी जाती है और राष्ट्रीय गीत एवं धुन गाई जाती है।

10. इस दिन प्रधानमंत्री राष्ट्र के नाम सन्देश देते हैं और देशभक्तों को याद किया जाता है।

11. देश के सभी राज्यों की राजधानियों में 15 अगस्त के दिन झंडा रोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

12. 15 अगस्त के दिन सभी सरकारी, अर्द्ध-सरकारी, निगम एवं प्रशासनिक कार्यालयों में झंडारोहण का कार्यक्रम होता है।

13. 15 अगस्त के दिन स्कूल एवं कालेजों में विभिन्न कार्यक्रम, खेल-कूद एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होता है तथा विजेताओं को सम्मानित किया जाता है।

14. 15 अगस्त, भारत के अलावा तीन अन्य देशों दक्षिण कोरिया, बहरीन व कांगो का भी स्वतंत्रता दिवस है।