Showing posts with label creatures. Show all posts
Showing posts with label creatures. Show all posts

Tuesday, June 27, 2017

"बाघ" के बारे में 15 रोचक तथ्य | 15 Interesting Facts about "Tiger" in Hindi


बाघ के बारे में कई रोचक बातें हैं। उनमें से 15 रोचक बातें निम्नलिखित हैं:


1. बाघ, भारत का 'राष्ट्रीय पशु' है।

2. भारतीय वन्यजीवन बोर्ड द्वारा 1972 में शेर के स्थान पर बाघ को भारत के राष्ट्रीय पशु के रूप में अपनाया गया।

3. देश के बड़े हिस्सों में इसकी मौजूदगी के कारण ही इसे भारत के राष्ट्रीय पशु के रूप में चुना गया था।

4. बाघ, भारत के वन्यजीवन की समृद्धि का प्रतीक है।

5. बाघ का शरीर मजबूत एवं रंग भूरा होता है जिसमें काले रंग की पट्टियां होती हैं।

6. बाघ की एक लंबी पूंछ होती है। उसके गद्देदार पैरों में तेज पंजे होते हैं।

7. बाघ का वजन 300 किलो तक का होता है।

8. बाघ शानदार तैराक होते हैं। बाघ 6 किलोमीटर तक की दूरी आराम से तैर सकते हैं।

9. बाघ, बिल्ली के परिवार के अंतर्गत आता है। यह एक बड़ी बिल्ली की तरह प्रतीत होता है।

10. बाघ आम तौर पर जंगलों में पाए जाते हैं।

11. बाघ रक्त और मांस का शौकीन होता है। यह बहुत क्रूर जंगली जानवर होता है।

12. भारत में बाघों की रक्षा के लिए, 'प्रोजेक्ट टाइगर' (Project Tiger) 1973 में शुरू किया गया था।

13. 'प्रोजेक्ट टाइगर' के शुभारंभ के बाद से, बाघों की आबादी में क्रमिक वृद्धि देखी गई है।

14. भारत में, बाघ के शिकार पर पूर्णतया प्रतिबंध है।

15. बाघों की घटती जनसंख्या और इसके संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रत्येक वर्ष 29 जुलाई को सम्पूर्ण विश्व में 'विश्व बाघ दिवस' मनाया जाता है। 





"मोर" के बारे में 16 रोचक तथ्य | 16 Interesting Facts about "Peacock" in Hindi


मोर के बारे में कई रोचक बातें हैं। उनमें से 16 रोचक बातें निम्नलिखित हैं:

1. मोर, भारत का 'राष्ट्रीय पक्षी' है।

2. मोर, भारत के लगभग सभी हिस्सों में पाया जाता है।

3. 26 जनवरी 1963 को भारत सरकार के द्वारा मोर को राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया।
 

4. भारत के अलावा 'म्यांमार' का भी राष्ट्रीय पक्षी मोर ही है।

5. मोर के सिर पर मुकट जैसी एक सुंदर सी कलगी होती है।

6. मोर सर्वभक्षक है और कीड़े, फूल, बीज, छोटे कृन्तकों और छिपकलियों को खाता है। यह हानिकारक कीड़े-मकोड़े खाता है, इसलिए इसे किसानो का अच्छा मित्र भी कहा जाता है।

7. मोर (Peacock) (पुरुष पक्षी), मोरनी (Peahen) (स्त्री पक्षी) की तुलना में अधिक सुंदर, रंगीन और उज्ज्वल होता है।

8. मोर बड़े पंखों वाला बहुत बड़ा पक्षी है, लेकिन वह बहुत अधिक ऊँचा या लंबी दूरी तक उड़ नहीं सकता।

9. मोर बीस वर्ष की आयु तक जीवित रह सकते हैं।

10. मोर झुंडों में रहना पसंद करता है एक झुण्ड में 6 से 10 तक मोर होते हैं।

11. मयूर नृत्य, एक प्रसिद्द नृत्य है। मयूर नृत्य समूह में किया जाता है।

12. मोर, जब नृत्य करता है तो उस समय अपने पंख फैला लेता है। ऐसे समय वह अत्यंत सुन्दर दिखाई पड़ता है।

13. मोर की आवाज़ बहुत प्यारी नहीं होती है।

14. मोर के पंख का उपयोग पर्स, जैकेट और कई खूबसूरत चीजों को बनाने के लिए किया जाता है।

15. भारत में, मोर के शिकार पर पूर्णतया प्रतिबंध है। यह भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत पूरी तरह से संरक्षित है।

16. हिन्दू समाज में मोर का धार्मिक महत्त्व भी है। भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय की सवारी मोर है। 




Friday, May 5, 2017

"बिल्ली" के बारे में 22 रोचक तथ्य | 22 Interesting Facts about "Cat" in Hindi


बिल्ली के बारे में कई रोचक बातें हैं। उनमें से 22 रोचक बातें निम्नलिखित हैं:

1. बिल्ली एक छोटा एवं चंचल सा पालतू पशु है। उसके चार छोटे पैर और एक सुंदर प्यारी पूंछ होती है।

2. बिल्ली के पंजे और दांत बहुत तेज होते हैं। बिल्ली छोटे बाघ जैसी दिखती है।

3. बिल्ली के शरीर पर मुलायम और रेशमी बाल होते हैं। उसकी आंखों का रंग भूरा होता है।

4. बिल्लियां विश्व भर में पायी जाती हैं।

5. बिल्ली उन पालतू पशुओं में से एक है जो सबसे ज्यादा पाले जाते हैं।

6. कुछ लोग बिल्लियों को घरों में पालते हैं तो वहीं कुछ लोग बिल्लियों को अपशगुन भी मानते हैं।

7. बिल्ली अमेरिका का सबसे लोकप्रिय पालतू पशु है।

8. बिल्लियां दिन में 13 से 14 घंटे सोती हैं। इस प्रकार बिल्ली दिन का दो तिहाई हिस्सा केवल सोने में बिता देती है।

9. बिल्ली की सूँघने की शक्ति इंसान से 14 गुना ज्यादा होती है।

10. बिल्ली की दाँयी और बाँयी मूछों पर 12-12 बाल होते हैं।

11. बिल्ली के आगे वाले दोनों हाथों में पांच पंजे होते हैं लेकिन पीछे के दोनों पैरों में चार पंजे ही होते हैं।

12. बिल्ली के शरीर में 230 हड्डियाँ होती हैं जबकि इंसानों के शरीर में केवल 206 हड्डियां होती हैं।

13. बिल्ली की तीन पलकें होती हैं।

14. बिल्लियों को पानी से नफरत होती है क्यूंकि पानी में भीगने के बाद उसका शरीर सही से काम नहीं करता है।

15. बिल्ली की आखें बहुत तेज होती हैं और बिल्ली अँधेरे में भी साफ-साफ देख लेती है।

16. बिल्ली काफी ऊँचाई से गिर जाये तो भी उसे चोट नहीं लगती क्योंकि उसका शरीर बहुत लचीला होता है।

17. बिल्ली का औसत जीवनकाल 12 से 15 वर्ष तक का होता है।

18. बिल्ली का पेशाब अंधेरे में चमकने लगता है।

19. सम्पूर्ण एशिया में इंसान प्रति वर्ष लगभग 40 लाख बिल्लियों को खा जाते हैं।

20. यह भी अजब बात है कि बिल्ली कभी किसी दूसरी बिल्ली को 'म्याऊँ' नहीं कहती है। बिल्ली 'म्याऊँ' शब्द का इस्तेमाल केवल इंसानों से बात करने के लिए करती है।

21. अंधविश्वास के कारण बिल्ली के रास्ता काट जाने पर कई बार लोग वापस भी लौट जाते हैं।

22. 1963 में 'Felicette' नामक बिल्ली अंतरिक्ष में जाने वाली पहली बिल्ली बनी।  


Wednesday, May 3, 2017

"घोड़ा" के बारे में 27 रोचक तथ्य | 27 Interesting Facts about "Horse" in Hindi


घोड़ा के बारे में कई रोचक बातें हैं। उनमें से 27 रोचक बातें निम्नलिखित हैं:

1. घोड़ा एक पालतू पशु है जो अज्ञात काल से मनुष्य की किसी न किसी रूप में सेवा करता आया है।

2. घोड़ा Equidae कुटुंब का सदस्य है। इस कुटुंब में घोड़े के साथ-साथ गधा, जेबरा, टटटू एवं खच्चर भी हैं।

3. विश्व में लगभग 6 करोड़ घोड़े हैं। इन्हें लगभग 6000 वर्ष पहले मनुष्य ने पहली बार पालना शुरू किया था।

4. घोड़े पर लिखी पहली पुस्तक का नाम 'शालिहोत्र' है। यह पुस्तक महाभारत काल के समय से लिखी गई थी।

5. अंग्रेजी में नर घोड़े को ‘Stallion’ और मादा घोड़ी को ‘Mare’ कहते हैं। इसी प्रकार युवा घोड़े को अंग्रेजी में ‘Colt’ और युवा घोड़ी को ‘Filly’ कहते हैं।

6. घोड़े पूरी दुनिया में पाए जाते हैं। ये कई रंग और नस्ल के होते हैं। घोड़ा एक शक्तिशाली जानवर है वह बिना रुके कई घंटो तक दौड़ सकता है।

7. घोड़े सिर्फ नाक से सांस लेते हैं, मुंह से सांस नहीं लेते।

8. घोड़ा शाकाहारी पशु है। यह घास, भूसा एवं अनाज खाता है। इसे चना बहुत पसंद है जो इसकी ताकत का प्रमुख स्त्रोत है। घोड़ा मैदानों में हरी घास चरता है और अपने मालिक के द्वारा दिया गया खाना खाता है।

9. घोड़ा एक गैर जुगाली करने वाला शाकाहारी पशु है। जबकि अन्य सभी शाकाहारी पशु जैसे गाय, भैंस एवं ऊँट जुगाली करते हैं।

10. घोड़े के रहने के स्थान को 'अस्तबल' कहा जाता है। अस्तबल में इसके रहने एवं खाने-पीने का उचित प्रवंध होता है।
 
11. घोड़े के 40 और घोड़ी के 36 दांत होते हैं।
 
12. घोड़े के बच्चे के ढाई वर्ष की उम्र मे दूध के दांत गिर जाते हैं।

13. घोड़ों के खुर उसी प्रोटीन के बने होते हैं जिस प्रोटीन से इंसानों के बाल बने होते हैं।

14. घोड़े खड़े-खड़े भी सो सकते हैं।

15. घोड़े का औसत जीवन आमतौर पर 25 से 30 वर्ष होता है।

16. घोड़े की आँखे सिर पर इस तरह से होती हैं कि वो 360° तक देख सकता है।

17. घोड़ों की औसत चाल 40 से 48 किलोमीटर/ घंटा होती है।

18. घोड़ा बड़े काम का जानवर होता है। वह बोझा ढोने, सवारी करने और गाड़ी खींचने के काम आता है। प्राचीन समय में घोड़े ही मनुष्य के आवागमन का साधन हुआ करते थे।

19. पुराने समय में घोड़ा लड़ाई के काम में भी आता था।

20. कुछ देशों में घोड़ों से खेत जोतने का काम लिया जाता है।

21. घोड़ा बहुत होशियार जानवर होता है। वह दूर की आवाज़ सुन सकता है। वह बहुत तेज दौड़ सकता है और पानी में भी तैर सकता है।

22. कुत्ते की तरह घोड़ा भी अपने मालिक का बहुत वफादार होता है। वह अपने घर और मालिक को कभी नहीं भूलता।

23. घोड़े की चाल मनमोहक होती है। इस पर सवारी का आनंद अनूठा है।

24. ओलंपिक में भाग लेने वाले घोड़े बिजनेस क्लास में सफर करते हैं, जिनके पास खुद के पासपोर्ट हैं। 

25. अरब के घोड़े बहुत प्रसिद्द हैं क्योंकि यह अन्य घोड़ों से मजबूत होते हैं। इसीलिए सेना में ज्यादातर अरबी घोड़ों का इस्तेमाल किया जाता है।

26. सेना और पुलिस में 4 से 6 वर्ष तक का घोड़ा भर्ती किया जाता है जो 20 वर्ष तक सेवा मे रहता है, इसके बाद सिपाही की तरह इसको रिटायर कर दिया जाता है।
 
27. सेना में घुड़सवार दस्तों का होना परंपरा एवं शान का प्रतीक माना जाता है। 

Tuesday, April 25, 2017

"कुत्ता" के बारे में 20 रोचक तथ्य | 20 Interesting Facts about "Dog" in Hindi


कुत्ता के बारे में कई रोचक बातें हैं। उनमें से 20 रोचक बातें निम्नलिखित हैं:


1. कुत्ता एक पालतू जानवर है। यह चौपाया है।

2. इसकी दो चमकदार आँखें होती हैं। इसके दो कान, नुकीले दांत व एक पूंछ होती है।

3. कुत्ते कई किस्म के होते हैं। कुछ कुत्तों के शरीर में बड़े-बड़े बाल होते हैं।

4. कुत्ते कई रंग के होते हैं। ये बिभिन्न आकार के भी होते हैं।

5. कुत्ता पानी में तैर भी सकता है।

6. कहा जाता है कि कुत्ता पहला ऐसा जानवर है जिसे इंसान ने पालतू बनाया और यह बहुत वफादार भी होता है।

7. इंसान के अलावा कुत्ता ही ऐसा जीव है जो आँखे देखकर इंसान के हाव-भाव पहचान लेता है।

8. कुत्ता एक बहुत उपयोगी व वफादार जानवर होता है।

9. यह अपने मालिक को बहुत प्यार करता है व उसके प्रति बहुत वफादार होता है।

10. यह चोरों से घर की सुरक्षा भी करता है।

11. यह विश्व में सभी जगह पाया जाता है।

12. कुत्ते की सूंघने की शक्ति बहुत जबरदस्त होती है। इसकी सूंघने की शक्ति इंसान से लगभग 1,000 गुना ज्यादा होती है।

13. सूंघने के साथ-साथ कुत्ते की सुनने की क्षमता भी इंसान से लगभग 5 गुना ज्यादा होती है।

14. मनुष्य का खून केवल 4 तरह (O, A, B, AB) का होता हैं लेकिन कुत्तो का खून 13 तरह का होता है।

15. कुतिया अपने गर्भ में लगभग दो माह तक बच्चे को रखती है।

16. कुत्तों का औसत तापमान 100.2-102.8 डिग्री फारेनहाइट होता है।

17. कुत्ते को बहुत गर्मी लगती है। उसके शरीर में नाक और पंजे ही ऐसे अंग है जहाँ से पसीना निकलता है।

18. चोरों व अपराधियों को पकड़ने में पुलिस द्वारा कुत्तों की मदद ली जाती है।

19. कुत्तो का उपयोग विस्फोटक और नशीले पदार्थ पकड़ने के लिए भी किया जाता है।

20. दुनिया की पहली अंतरिक्ष यात्री 'लाइका' नाम की एक कुतिया थी।