Wednesday, May 3, 2017

"घोड़ा" के बारे में 27 रोचक तथ्य | 27 Interesting Facts about "Horse" in Hindi


घोड़ा के बारे में कई रोचक बातें हैं। उनमें से 27 रोचक बातें निम्नलिखित हैं:

1. घोड़ा एक पालतू पशु है जो अज्ञात काल से मनुष्य की किसी न किसी रूप में सेवा करता आया है।

2. घोड़ा Equidae कुटुंब का सदस्य है। इस कुटुंब में घोड़े के साथ-साथ गधा, जेबरा, टटटू एवं खच्चर भी हैं।

3. विश्व में लगभग 6 करोड़ घोड़े हैं। इन्हें लगभग 6000 वर्ष पहले मनुष्य ने पहली बार पालना शुरू किया था।

4. घोड़े पर लिखी पहली पुस्तक का नाम 'शालिहोत्र' है। यह पुस्तक महाभारत काल के समय से लिखी गई थी।

5. अंग्रेजी में नर घोड़े को ‘Stallion’ और मादा घोड़ी को ‘Mare’ कहते हैं। इसी प्रकार युवा घोड़े को अंग्रेजी में ‘Colt’ और युवा घोड़ी को ‘Filly’ कहते हैं।

6. घोड़े पूरी दुनिया में पाए जाते हैं। ये कई रंग और नस्ल के होते हैं। घोड़ा एक शक्तिशाली जानवर है वह बिना रुके कई घंटो तक दौड़ सकता है।

7. घोड़े सिर्फ नाक से सांस लेते हैं, मुंह से सांस नहीं लेते।

8. घोड़ा शाकाहारी पशु है। यह घास, भूसा एवं अनाज खाता है। इसे चना बहुत पसंद है जो इसकी ताकत का प्रमुख स्त्रोत है। घोड़ा मैदानों में हरी घास चरता है और अपने मालिक के द्वारा दिया गया खाना खाता है।

9. घोड़ा एक गैर जुगाली करने वाला शाकाहारी पशु है। जबकि अन्य सभी शाकाहारी पशु जैसे गाय, भैंस एवं ऊँट जुगाली करते हैं।

10. घोड़े के रहने के स्थान को 'अस्तबल' कहा जाता है। अस्तबल में इसके रहने एवं खाने-पीने का उचित प्रवंध होता है।
 
11. घोड़े के 40 और घोड़ी के 36 दांत होते हैं।
 
12. घोड़े के बच्चे के ढाई वर्ष की उम्र मे दूध के दांत गिर जाते हैं।

13. घोड़ों के खुर उसी प्रोटीन के बने होते हैं जिस प्रोटीन से इंसानों के बाल बने होते हैं।

14. घोड़े खड़े-खड़े भी सो सकते हैं।

15. घोड़े का औसत जीवन आमतौर पर 25 से 30 वर्ष होता है।

16. घोड़े की आँखे सिर पर इस तरह से होती हैं कि वो 360° तक देख सकता है।

17. घोड़ों की औसत चाल 40 से 48 किलोमीटर/ घंटा होती है।

18. घोड़ा बड़े काम का जानवर होता है। वह बोझा ढोने, सवारी करने और गाड़ी खींचने के काम आता है। प्राचीन समय में घोड़े ही मनुष्य के आवागमन का साधन हुआ करते थे।

19. पुराने समय में घोड़ा लड़ाई के काम में भी आता था।

20. कुछ देशों में घोड़ों से खेत जोतने का काम लिया जाता है।

21. घोड़ा बहुत होशियार जानवर होता है। वह दूर की आवाज़ सुन सकता है। वह बहुत तेज दौड़ सकता है और पानी में भी तैर सकता है।

22. कुत्ते की तरह घोड़ा भी अपने मालिक का बहुत वफादार होता है। वह अपने घर और मालिक को कभी नहीं भूलता।

23. घोड़े की चाल मनमोहक होती है। इस पर सवारी का आनंद अनूठा है।

24. ओलंपिक में भाग लेने वाले घोड़े बिजनेस क्लास में सफर करते हैं, जिनके पास खुद के पासपोर्ट हैं। 

25. अरब के घोड़े बहुत प्रसिद्द हैं क्योंकि यह अन्य घोड़ों से मजबूत होते हैं। इसीलिए सेना में ज्यादातर अरबी घोड़ों का इस्तेमाल किया जाता है।

26. सेना और पुलिस में 4 से 6 वर्ष तक का घोड़ा भर्ती किया जाता है जो 20 वर्ष तक सेवा मे रहता है, इसके बाद सिपाही की तरह इसको रिटायर कर दिया जाता है।
 
27. सेना में घुड़सवार दस्तों का होना परंपरा एवं शान का प्रतीक माना जाता है।