Monday, April 22, 2019

"धूम्रपान" के बारे में 17 खतरनाक तथ्य | 17 Dangerous Facts about "Smoking" in Hindi


धूम्रपान के बारे में कई खतरनाक बातें हैं। उनमें से 17 बातें निम्नलिखित हैं:

1. पन्द्रहवीं सदी में मुगलकाल बादशाह अकबर के वैद्य अब्दुल ने हुक्के का आविष्कार किया था।
 
2. भारत में वर्नेल नामक पुर्तगाली ही तंबाकू को लेकर आए थे।
 
3. भारत में सन् 1609 के आसपास धूम्रपान की शुरूआत हुई।
 
4. अमेरिका में लोगों ने तंबाकू को पत्ते में लपेटकर बीड़ी के रूप में पीना शुरू किया था।
 
5. इंग्लैण्ड वासी ने तंबाकू को कागज में लपेटकर धूम्रपान के रूप में इस्तेमाल करना शुरू‍ किया।
 
6. चीन और ब्राजील के बाद भारत तीसरा सबसे बड़ा तम्बाकू उत्पादक देश है।
 
7. 20 फीसदी तम्बाकू का इस्तेमाल सिगरेट में होता है।
 
8. दुनियाभर में हर साल करीब 5.5 खरब सिगरेट का उत्पादन होता है और एक अरब से ज्यादा लोग इसका सेवन करते हैं।
 
9. विश्व में हर 8 सेकिण्ड में धूम्रपान की वजह से एक व्यक्ति की मौत होती है।
 
10. 90 प्रतिशत मुंह का कैंसर, 90 प्रतिशत फेफड़े का कैंसर और 77 प्रतिशत नली का कैंसर धूम्रपान सेवन करने से है।
 
11. विश्व में 80 फीसदी धूम्रपान करने वाले लोग ‌निम्न एवं मध्यम आय वाले विकासशील देशों में रहते हैं।
 
12. चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, 5 से 10 सिगरेट रोज पीने वाले व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ने की आशंका दोगुना ज्यादा बढ़ जाती है।
 
13. एक सिगरेट को पीने से जीवन के 5 मिनट कम हो जाते है।
 
14. अगर आप रोज 20 सिगरेट (एक सिगरेट की कीमत 12 रुपए) पीते हैं, तो आप एक दिन में 240 रुपए कि सिगरेट पीते है और एक साल में 87, 600 रुपए की सिगरेट पी जाते है, और 18 साल 50 साल के बीच आप सिगरेट पर कुल 28,03200 रुपए धुंए में उडा चुके होंगे।
 
15. धूम्रपान जनित रोगों से निपटने में भारत सरकार का लगभग 27 हजार करोड़ रूपए प्रतिवर्ष खर्च हो रहा है।
 
16. अमेरिका के शहर मोंटाना में 2002 में धूम्रपान पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद हार्ट अटैक की घटनाओं में 40 प्रतिशत की कमी आई है।
 
17. तंबाकू और धूम्रपान के दुष्परिणामों को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन के सदस्य देशों ने इसके लिए एक प्रस्ताव रखा जिसके बाद हर साल 31 मई को तंबाकू निषेध दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। तभी से 31 मई को प्रतिवर्ष विश्व धूम्रपान निषेध दिवस के रूप में इसे मनाया जाता है।