Thursday, June 8, 2017

"विश्व योग दिवस" के बारे में 11 रोचक तथ्य | 11 Interesting Facts about "World Yoga Day" in Hindi


विश्व योग दिवस के बारे में कई रोचक बातें हैं। उनमें से 11 रोचक बातें निम्नलिखित हैं:

1. विश्व योग दिवस प्रत्येक वर्ष 21 जून को सम्पूर्ण विश्व में मनाया जाता है।

2. विश्व योग दिवस वर्ष 2015 में 21 जून को प्रथम बार सम्पूर्ण विश्व में मनाया गया था।

3. इस संबंध में मौजूदा भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव रखा गया था। प्रधानमंत्री मोदी के योग दिवस के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र संघ में 90 दिन के अंदर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया था, जो संयुक्त राष्ट्र संघ में किसी दिवस प्रस्ताव के लिए सबसे कम समय है।

4. संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष सैम के कुटेसा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की और कहा कि 170 से अधिक देशों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रस्ताव का समर्थन किया है, जिससे पता चलता है कि योग के अदृश्य और दृश्य लाभ विश्व के लोगों को कितना आकर्षित करते हैं।

5. योग की शुरुआत भारत में पूर्व-वैदिक काल में हुई मानी जाती है। योग हजारों साल से भारतीयों की जीवन-शैली का हिस्सा रहा है। ये भारत की धरोहर है।

6. योग में पूरी मानव जाति को एकजुट करने की शक्ति है। यह ज्ञान, कर्म और भक्ति का आदर्श मिश्रण है। दुनिया भर के अनगिनत लोगों ने योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाया है।

7. दुनिया के कई हिस्सों में इसका प्रचार-प्रसार हो चुका है। लेकिन संयुक्त राष्ट्र के इस ऐलान के बाद अब इसका फैलाव और तेजी से हुआ है।

8. विश्व योग दिवस का उद्देश्य सम्पूर्ण विश्व में योग से प्राप्त होने वाले लाभों के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

9. विश्व योग दिवस पर 21 जून को सुबह 7 बजे सभी जिला मुख्यालयों द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम रखे जाते हैं। ब्लाक एवं पंचायत मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

10. योग कार्यक्रम में समस्त स्कूल, कॉलेज, योग संस्थाओं के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल होते हैं। 

11. केन्द्र सरकार के आयुष विभाग द्वारा कार्यक्रम के दौरान किए जाने वाले योगासन के बारे में एक कॉमन प्रोटोकॉल निर्धारित करते हुए बुकलेट तथा फिल्म तैयार की गई है।