Wednesday, June 7, 2017

"ईद-उल-फितर" के बारे में 11 रोचक तथ्य | 11 Interesting Facts about "Id-ul-Fitr" in Hindi


ईद-उल-फितर के बारे में कई रोचक बातें हैं। उनमें से 11 रोचक बातें निम्नलिखित हैं:

 
1. ईद-उल-फितर या ईद मुसलमानों के सबसे बड़े त्यौहारों में से एक है। यह त्यौहार दुनिया भर के मुसलमानों का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक त्यौहार है।

2. ईद का त्यौहार रमजान के पवित्र महीने के बाद मनाया जाता है।

3. रमजान के महीने के अंतिम दिन जब आकाश में चाँद दिखाई देता है तो उसके दूसरे दिन ईद मनाई जाती है।
 
4. मुसलमानों के लिए रमजान के दिनों का बहुत महत्त्व है। इस दौरान वे दिन भर पूर्ण उपवास (रोज़ा) रखते हैं। पानी पीना भी वर्जित होता है। शाम को नमाज़ अदा कर ही भोजन ग्रहण करते हैं।

5. ईद साल में दो बार मनाई जाती है, ये हैं: ईद-उल-फितर और ईद-उल-जुहा। ईद-उल-फितर को केवल ईद भी कहते हैं। यह मीठी ईद भी कही जाती है, जबकि ईद-उल-जुहा, बकरीद के नाम से भी अधिक लोकप्रिय है।

6. इस्लाम के तारीखी पन्ने बताते हैं कि पहली ईद सन 624 ईस्वी में जंग-ए-बद्र की लड़ाई के बाद मनाई गई थी।

7. इस त्योहार को सभी आपस में मिल के मनाते है और खुदा से सुख-शांति और बरक्कत के लिए दुआएं मांगते हैं।

8. ईद के त्यौहार पर लोग ईदगाह में नमाज पढ़ने जाते हैं। इसके बाद एक दूसरे के गले मिलते हैं और ईद मुबारक बोलते हैं।

9. ईद के दौरान बढ़िया खाने के अतिरिक्त नए कपड़े भी पहने जाते हैं और परिवार और दोस्तों के बीच तोहफ़ों का आदान-प्रदान होता है।

10. 'सिवैया' इस त्यौहार की सबसे जरूरी खाद्य पदार्थ है जिसे सभी बड़े चाव से खाते हैं।

11. ईद आपसी मिलन और भाई-चारे का त्यौहार है। यह त्यौहार भारत की बहुआयामी संस्कृति का प्रतीक है।