Thursday, July 6, 2017

"गांधी जयंती" के बारे में 24 रोचक तथ्य | 24 Interesting Facts about "Gandhi Jayanti" in Hindi


गांधी जयंती के बारे में कई रोचक बातें हैं। उनमें से 24 रोचक बातें निम्नलिखित हैं:

 
1. गांधी जयंती प्रत्येक वर्ष 2 अक्टूबर को मनायी जाती है। 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जी की जन्मतिथि है।

2. गांधी जयंती प्रतिवर्ष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्मतिथि पर उनकी स्मृति को कायम रखने के लिए मनायी जाती है।

3. महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचन्द गांधी था। उनका जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को पोरबंदर, गुजरात, भारत में हुआ था।

4. उनके पिता का नाम करमचन्द गांधी था जो ब्रिटिश राज के समय काठियावाड़ की एक छोटी सी रियासत (पोरबंदर) के दीवान थे। उनकी माता का नाम पुतलीबाई था।

5. मई 1883 में साढ़े 13 साल की आयु पूर्ण करते ही उनका विवाह 14 साल की कस्तूरबा से कर दिया गया। मोहनदास और कस्तूरबा के चार सन्तान हुईं जो सभी पुत्र थे।

6. गांधी जी को 'महात्मा' के नाम से सबसे पहले 1915 में राजवैद्य जीवराम कालिदास ने संबोधित किया। उन्हें 'बापू' के नाम से भी याद किया जाता है। उन्हें सम्पूर्ण देश 'राष्ट्रपिता' के नाम से संबोधित करता है।

7. महात्मा गांधी को 5 बार नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize) के लिए नामित किया गया।

8. महात्मा गांधी अंग्रेजी को एक आयरिश लहजे के एक रंग के साथ बोलते थे क्योंकि उनके पहले अंग्रेजी शिक्षकों में से एक शिक्षक आयरिश थे।

9. महात्मा गांधी 4 महाद्वीपों और 12 देशों में नागरिक अधिकार आंदोलन (Civil Rights Movement) के लिए जिम्मेदार थे।

10. 1913 से 1938 तक वे लगभग 79000 किलोमीटर चले, जो लगभग पृथ्वी का दो बार चक्कर लगाने के बराबर है।

11. महात्मा गांधी ने बोअर युद्ध (Boer War) के दौरान सेना में सेवा की। पर युद्ध के भयानक चित्र को देखकर उनहोंने हिंसा के खिलाफ आवाज़ उठाने की ठान ली।

12. 1939 में गांधीजी ने हिटलर को युद्ध न करने के लिए एक अनुरोध पत्र लिखा। लेकिन यह पत्र ब्रिटिश आर्मी के हस्तक्षेप के कारण कभी भी अपने इच्छित प्राप्तकर्ता के पास नहीं पहुंच पाया।

13. स्टीव जॉब्स महात्मा गांधी के एक प्रशंसक थे।
 
14. गांधी जी ने दुर्बन, प्रिटोरिया और जोहान्सबर्ग में 3 फुटबॉल क्लब की स्थापना में मदद की थी। इन तीनों क्लब का नाम एक ही था - "पैसिव रेसिस्टर्स सॉकर क्लब"।
 
15. भारत की 53 प्रमुख सड़कों और दुनिया के अन्य हिस्सों की लगभग 48 सड़कों का नाम "महात्मा गांधी रोड" है।

16. 30 जनवरी, 1948 को नाथूराम गौड़से नामक व्यक्ति ने गांधी जी की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब वे नई दिल्ली के बिड़ला हाउस के मैदान में रात में चहलकदमी कर रहे थे।

17. उन्होंने अपनी मृत्यु के एक दिन पहले कांग्रेस को भंग (dissolve) करने का सोचा था।

18. महात्मा गांधी की शवयात्रा 8 किलोमीटर लंबी थी।

19. ग्रेट ब्रिटेन, वह देश जिसके खिलाफ महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी, उसी देश ने गांधी जी की मृत्यु के 21 साल बाद उनके सम्मान में एक डाक टिकट जारी किया।

20. गांधी जी का शुक्रवार (Friday) के साथ एक अजीब इत्तेफाक था। उनका जन्म शुक्रवार को हुआ था, भारत को स्वतंत्रता शुक्रवार को मिली और इसके साथ-साथ गांधी जी की हत्या भी शुक्रवार को ही की गयी थी।

21. गांधी जी ने अपना जीवन सत्य की व्यापक खोज में समर्पित कर दिया। उन्होंने इस लक्ष्य को प्राप्त करने करने के लिए अपनी स्वयं की गल्तियों और खुद पर प्रयोग करते हुए सीखने की कोशिश की। उन्होंने अपनी आत्मकथा को सत्य के प्रयोग का नाम दिया।

22. गांधी जी ने अपनी आत्मकथा "द स्टोरी ऑफ़ माय एक्सपेरिमेंट्स विथ ट्रुथ " (The Story of My Experiments with Truth) में दर्शन और अपने जीवन के मार्ग का वर्णन किया है।

23. भारत में, गांधी जयंती राष्ट्रीय त्यौहार के रूप में मनायी जाती है। इस दिन सभी सरकारी, अर्धसरकारी कार्यालय, निगम एवं शैक्षिक संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश होता है।

24. गांधी जयंती के दिन गांधीजी की स्मृति में उनकी समाधि पर फूल, माला अर्पित करते हैं तथा रघुपति राघव राजा राम की कीर्तन ध्वनि, चरखा इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन होता है।