Thursday, March 2, 2017

"अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस" के बारे में 17 रोचक तथ्य | 17 Interesting Facts about "International Women's Day" in Hindi


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में कई रोचक बातें हैं। उनमें से 17 रोचक बातें निम्नलिखित हैं:

1. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को सम्पूर्ण विश्व में मनाया जाता है।

2. इस दिन सम्पूर्ण विश्व की महिलाएँ देश, जात-पात, भाषा, राजनीतिक, सांस्कृतिक भेदभाव से परे एकजुट होकर इस दिन को मनाती हैं। महिला दिवस पर स्त्री की प्रेम, स्नेह व मातृत्व के साथ ही शक्तिसंपन्न स्त्री की मूर्ति सामने आती है।
 
3. विश्व के कई देशों में इस दिन राष्ट्रीय अवकाश भी रहता है।
 
4. यह दिन महिलाओं के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने के लिए सब जगह विशेष रूप से मनाया जाता है।
 
5. वर्ष 1910 के अगस्त महीने में, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के वार्षिक उत्सव को मनाने के लिये कोपेहेगन में द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय समाजवादी की एक मीटिंग (अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मेलन के द्वारा आयोजित) रखी गयी थी।
 
6. अंतत: अमेरिकन समाजवादी और जर्मन समाजवादी लुईस जिएत्ज़ की सहायता के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के वार्षिक उत्सव की स्थापना हुई। हालाँकि, उस मीटिंग में कोई एक तारीख तय नही हुई थी।
 
7. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को पहली बार 19 मार्च 1911 में ऑस्ट्रिया, जर्मनी, डेनमार्क और स्विट्ज़रलैंड के लाखों लोगों द्वारा मनाया गया था।
 
8. 1914 का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्सव 8 मार्च को रखा गया था। तब से 8 मार्च को सभी जगह इसे मनाने की शुरुआत हुई।
 
9. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक खास कार्यक्रम है जिसे लोगों के साथ ही व्यापार, राजनीतिक, समुदायिक, शिक्षण संस्थानों, आविष्कारक, टीवी व्यक्तित्व आदि महिला नेतृत्व के द्वारा 8 मार्च को पूरे विश्व भर में मनाया जाता है।
 
10. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के दिन सम्पूर्ण विश्व में अनेक आयोजन किये जाते हैं।
 
11. इस दिन, महिलाओं के प्रेम, त्याग, आत्मविश्वास एवं समाज के प्रति उनके बलिदान के लिए उनके प्रति सम्मान प्रदर्शित किया जाता है।
 
12. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन विभिन्न महिला संगठनों द्वारा अनेक कार्यक्रम जैसे प्रदर्शनी, महिला परेड, बैनर आदि के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।
 
13. इस दिन पुरुषों द्वारा अपनी महिला सम्बन्धियों यथा माता, बहिन, पत्नी एवं पुत्री आदि को उपहार देने का भी चलन हो गया है।
 
14. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक खास थीम का इस्तेमाल कर हर वर्ष मनाया जाता है।
 
15. 2016 के अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्सव का विषय था "इसे करना ही होगा"।
 
16. 8 मार्च 2017 का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक अलग थीम को लेकर चर्चा में है। इस बार महिला दिवस इस बात पर फोकस कर रहा है कि बदलती दुनिया में महिलाओं का एक बहुत बड़ा योगदान है और आने वाले 2030 तक महिलाओं से जुड़ी सारी समस्याओं के हल करने का प्रण लिया गया है।
 
17. संयुक्त राष्ट्र के द्वारा इस वर्ष 2017 के महिला दिवस का विषय (Theme) दिया गया है ‘वीमेन इन द चेंजिंग वर्ल्ड ऑफ वर्क-प्लानेट 50-50 बाय 2030’ (Women in the Changing World of Work-Planet 50-50 by 2030)।