Monday, March 20, 2017

"लोहड़ी" के बारे में 11 रोचक तथ्य | 11 Interesting Facts about "Lohri" in Hindi


लोहड़ी के बारे में कई रोचक बातें हैं। उनमें से 11 रोचक बातें निम्नलिखित हैं:

1. लोहड़ी पंजाबी लोगों का एक प्रसिद्द त्यौहार है।

2. यह सम्पूर्ण भारत में विशेष रूप से उत्तर भारत में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू राज्य में मनाया जाता है।
 
3. यह हिन्दू कैलेंडर के अनुसार पौष के अंतिम दिन, सूर्यास्त के बाद मनाया जाता है जो अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार सामान्यतया जनवरी के 13वें दिन मनाया जाता है।
 
4. लोहड़ी से संबद्ध परंपराओं एवं रीति-रिवाजों से ज्ञात होता है कि ऐतिहासिक गाथाएं भी इससे जुड़ी हुई हैं। दक्ष प्रजापति की पुत्री सती के योगाग्नि-दहन की याद में ही यह अग्नि जलाई जाती है।
 
5. उत्तर प्रदेश में ‘खिचड़ी’ और दक्षिण भारत के ‘पोंगल’ पर्व भी ‘लोहड़ी’ के समीप ही मनाए जाते हैं।
 
6. यह सबसे प्रसिद्ध फसल कटाई का त्यौहार है जो किसानों के लिए बहुत महत्व रखता है।
 
7. किसान नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के रूप में लोहड़ी मनाते हैं।
 
8. लोहड़ी में रात्रि में खुले स्थान में परिवार और आस-पड़ोस के लोग मिलकर अलाव जलाते हैं एवं आग के किनारे घेरा बना कर बैठते हैं।
 
9. इस त्यौहार पर लोग अलाव के चारों ओर इकट्ठा होकर आग की लपटों में तिल, गज़क, गुड, मूंगफली, लावा आदि चढ़ाते हैं एवं लोकप्रिय गीत गाकर एक-दूसरे को बधाई देते हैं।
 
10. इस त्यौहार पर रेवड़ी, मूंगफली, लावा आदि प्रसाद के रूप में खाए जाते हैं।
 
11. घर लौटते समय ‘लोहड़ी’ में से दो चार कोयले प्रसाद के रूप में घर पर लाने की प्रथा भी है।