Wednesday, November 15, 2017

"केले" के बारे में 14 रोचक तथ्य | 14 Interesting Facts about "Banana" in Hindi


केले के बारे में कई रोचक बातें हैं। उनमें से 14 रोचक बातें निम्नलिखित हैं:

1. केले का वैज्ञानिक नाम 'मूसा अक्युमिनात' (Musa acuminat) है।

2. केले की उत्पत्ति लगभग 4000 साल पहले मलेशिया में हुई थी। 


3. वर्तमान में, केलों के उत्पादन में भारत पहले स्थान पर आता है, यहाँ पर पूरे विश्व का लगभग 28 प्रतिशत केलों का उत्पादन किया जाता है।

4. प्रति वर्ष लगभग 1 लाख करोड़ केले खाए जाते हैं जो कि इसे गेहूँ, चावल और मक्का के बाद चौथा सबसे बड़ा खेती का उत्पाद बनाता है।

5. प्रति व्यक्ति ज्यादा केला खाने के मामले में अफ्रीका का युगान्डा पहले नंबर पर आता है। युगान्डा में हर व्यक्ति के द्वारा साल में औसतन 225 किलो के बराबर केला खाया जाता है।

6. केला सबसे ज्यादा सुबह के समय नाश्ते के तौर पर खाया जाता है।

7. सिर्फ दो केला खाने से हमें 90 मिनट तक लगातार बिना रुके काम करने की ऊर्जा मिल जाती है।

8. एसिडिटी (अम्लता) होने पर केला खाने से तुरंत ही आराम मिल जाता है।

9. केला दिमाग की शक्ति को भी मजबूत करता है।

10. खून की कमी (एनीमिया) को दूर करने के लिए केला प्रयोग किया जाता है।

11. केले में लगभग 75% पानी होता है।

12. केला को फ्रिज में रखने से ये जल्दी ख़राब हो जाता है इसलिए इसे फ्रिज में नहीं रखना चाहिए क्योंकि केला गर्म जलवायु वाले स्थानों पर उगाया जाने वाला फल है और इसे कम तापमान में रखने से यह जल्दी ख़राब हो जाता है।

13. अगर किसी इंसान को कहीं पर मच्छर काट ले तो उस जगह पर केले का छिलका रगड़ने पर दर्द तुरंत कम हो जाता है। 

14. केला हिन्दू धर्म में बहुत ही पवित्र फल माना जाता है। किसी भी शुभ-मंगल कार्य में केले के पत्ते को पूजा के लिए और केले को प्रसाद के तौर पर जरूर प्रयोग किया जाता है।