Friday, June 2, 2017

"वसंत पंचमी" के बारे में 12 रोचक तथ्य | 12 Interesting Facts about "Vasant Panchami" in Hindi


वसंत पंचमी के बारे में कई रोचक बातें हैं। उनमें से 12 रोचक बातें निम्नलिखित हैं:

 
1. वसंत पंचमी या बसंत पंचमी हिंदुओं का एक प्रसिद्द त्यौहार है। इसे 'श्रीपंचमी' भी कहते हैं।

2. यह पूजा पूर्वी भारत, पश्चिमोत्तर बांग्लादेश, नेपाल और कई राष्ट्रों में बड़े उल्लास से मनायी जाती है।

3. हिन्दू कैलेंडर के अनुसार यह त्यौहार माघ महीने के पांचवें दिन (पंचमी) पर हर साल मनाया जाता है।

4. वसंत पंचमी, ज्ञान, संगीत और कला की देवी, 'सरस्वती' की पूजा का त्यौहार है।

5. वसंत पंचमी के दिन ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती का जन्मदिवस होता है।

6. इस त्यौहार में बच्चों को हिंदू रीति के अनुसार उनका पहला शब्द लिखना सिखाया जाता है।

7. वसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है।

8. इस दिन पीले वस्त्र धारण करने का रिवाज़ है।

9. इस दिन पीले रंग के चावल बनाये जाते है। पीले लड्डू और केसरयुक्त खीर बनायी जाती है।

10. वसंत पंचमी के अवसर पर चारो ओर पीली सरसों लहलहाने लगती है तथा मानव मन भी ख़ुशी से झूमने लगता है।

11. वसंत पंचमी सर्दियों के मौसम के अंत का प्रतीक है।

12. इस दिन से शरद ऋतु की विदाई के साथ पेड़-पौधों और प्राणियों में नवजीवन का संचार होता है।