Wednesday, May 17, 2017

"भारत" के बारे में 44 रोचक तथ्य | 44 Interesting Facts about "India" in Hindi


भारत के बारे में कई रोचक बातें हैं। उनमें से 44 रोचक बातें निम्नलिखित हैं:

1. 'भारत' नाम, एक प्राचीन हिन्दू सम्राट 'भरत' जो कि मनु के वंशज ऋषभदेव के सबसे बड़े बेटे थे, के नाम से लिया गया है।

2. भारत का अंग्रेजी में नाम ‘इंडिया’ (India) 'इं‍डस' (Indus) नदी से बना है। आर्य पूजकों में इस इंडस नदी को 'सिंधु' कहा गया है।

3. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में सातवां स्थान है।

4. जनसंख्या की दृष्टि से चीन के बाद भारत विश्व में दूसरे स्थान पर है।

5. भारत देश कि राजधानी 'नई दिल्ली' है।

6. भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार और उत्तर पश्चिम में अफगानिस्तान देश स्थित हैं।

7.
इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं।
8. भारत विश्‍व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।

9. भारत ने 15 अगस्त, 1947 को एक लंबे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद ब्रिटिश साम्राज्य से आज़ादी पाई।

10. यह एक धर्म-निरपेक्ष देश है।

11. 'भारत का संविधान' सर्वोपरि है एवं भारत के संविधान ने हर नागरिक को समान अधिकार दिए हैं।

12. भारत का राष्ट्रीय चिह्न सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ की अनुकृति है। भारत सरकार ने यह चिह्न 26 जनवरी 1950 को अपनाया। उसमें केवल तीन सिंह दिखाई पड़ते हैं, चौथा सिंह दृष्टिगोचर नहीं है। राष्ट्रीय चिह्न के नीचे देवनागरी लिपि में 'सत्यमेव जयते' अंकित है।

13. भारत का राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' है। राष्ट्रीय झंडे में तीन समांतर आयताकार पट्टियाँ हैं। ऊपर की पट्टी केसरिया रंग की, मध्य की पट्टी सफेद रंग की तथा नीचे की पट्टी गहरे हरे रंग की है। सफेद पट्टी पर अशोक चक्र है जिसका रंग गहरा नीला है।

14. कवि रबिन्द्रनाथ टैगोर द्वारा लिखित 'जन-गण-मन' भारत का 'राष्ट्रीय गान' है। बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा लिखित 'वंदे मातरम्' को 'राष्ट्रीय गीत' के रूप में अपनाया गया।

15. भारत का राष्ट्रीय पशु 'बाघ' है जबकि भारत का राष्ट्रीय पक्षी 'मोर' है।

16. 'कमल' के फूल को भारत के साथ साथ वियतनाम के राष्ट्रीय पुष्प होने का गौरव भी प्राप्त है।

17. भारत सरकार ने देश भर के लिए 'राष्ट्रीय पंचांग' के रूप में शक संवत् को अपनाया है। इसका प्रथम मास 'चैत्र' है और वर्ष सामान्यत: 365 दिन का है।

18. भारत विश्व में सबसे अधिक डाकघरों वाला देश है। इतने डाकघर संसार के किसी भी और देश में नहीं हैं।

19. 'भारतीय रेल' देश का सबसे बड़ा नियोक्ता है। यह दस लाख से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करता है।

20. भारत ने अपने आखिरी 10000 वर्षों के इतिहास में अपनी ओर से किसी भी देश पर हमला नहीं किया है।
 

21. भारत में 4 धर्मों का जन्‍म हुआ- हिन्दू, बौद्ध, जैन और सिक्‍ख धर्म और जिनका पालन दुनिया की आबादी का 25 प्रतिशत हिस्‍सा करता है।

22. 'शतरंज' नामक खेल की खोज भारत में की गई थी।

23. 'दशमलव प्रणाली' का विकास भारत में 100 बी.सी. में हुआ था।

24. भारतीय गणितज्ञ 'बुधायन' द्वारा 'पाई' का मूल्‍य ज्ञात किया गया था।

25. 'भास्‍कराचार्य' ने खगोल शास्‍त्र के कई सौ साल पहले पृथ्‍वी द्वारा सूर्य के चारों ओर चक्‍कर लगाने में लगने वाले सही समय की गणना की थी।

26. 'आयुर्वेद' मानव जाति के लिए ज्ञात सबसे आरंभिक चिकित्‍सा शाखा है। शाखा विज्ञान के जनक माने जाने वाले 'चरक' ने 2500 वर्ष पहले आयुर्वेद का समेकन किया था।

27. भारतीय गणितज्ञ 'ब्रह्मगुप्त' उज्जैन की अन्तरिक्ष प्रयोगशाला के प्रमुख थे।

28. हॉकी का जादूगर कहे जाने वाले 'मेजर ध्यानचंद' को जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने उन्हें जर्मनी की नागरिकता देने का ऑफर दिया था साथ ही उन्हें कहा गया कि अगर वो जर्मनी की तरफ से खेलें तो उन्हें सेना में एक बहुत अच्छी पोस्ट दी जाएगी लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया |

29. 'नौकायन' की कला का आविष्कार विश्व में सबसे पहले 6,000 वर्ष पूर्व भारत की सिंधु घाटी में हुआ था।

30. विश्‍व का प्रथम ग्रेनाइट मंदिर तमिलनाडु के तंजौर में 'बृहदेश्‍वर मंदिर' है। यह भव्‍य मंदिर राजाराज चोल के राज्‍य के दौरान निर्मित किया गया था।

31. जयपुर में सवाई राजा जयसिंह द्वारा 1724 में बनाई गई 'जंतर मंतर' संसार की सबसे बड़ी पत्थर निर्मित वेधशाला है।

32. विश्‍व का सबसे प्रथम विश्‍वविद्यालय 700 बी.सी. में तक्षशिला में स्‍थापित किया गया था। इसमें 60 से अधिक विषयों में 10,500 से अधिक छात्र दुनिया भर से आकर अध्‍ययन करते थे।

33. दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट का मैदान हिमाचल प्रदेश के चायल नामक स्‍थान पर है। इसे 1893 में तैयार किया गया था।
 
34. 'बेलीपुल' विश्‍व‍ में सबसे ऊंचा पुल है। यह हिमाचल पर्वत में द्रास और सुरु नदियों के बीच लद्दाख घाटी में स्थित है।
 
35. वर्तमान में भारत से लगभग 90 देशों को सॉफ्टवेयर का निर्यात किया जाता है।

36. भारत में 3,00,000 मस्जिदें हैं जो किसी अन्‍य देश से अधिक हैं, यहां तक कि मुस्लिम देशों से भी अधिक।

37. सिक्‍ख धर्म का उद्भव पंजाब के पवित्र शहर अमृतसर में हुआ था। यहां प्रसिद्ध स्‍वर्ण मंदिर की स्‍थापना 1577 में गई थी।

38. भारत में सबसे पुराना यूरोपियन चर्च और सिनागोग कोचीन शहर में है।

39. तिरुपति शहर में बना विष्‍णु मंदिर 10वीं शताब्‍दी के दौरान बनाया गया था, यह विश्‍व का सबसे बड़ा धार्मिक गंतव्‍य है और लगभग 6 मिलियन अमेरिकी डॉलर प्रति दिन चढ़ावा आता है।

40. कुम्भ मेले में इकट्ठी होने वाली भीड़ की हलचल को स्पेस से भी देखा जा सकता है क्योंकि बहुत अधिक संख्या में लोग वहां एक साथ होते है |

41. युद्ध कलाओं का विकास सबसे पहले भारत में किया गया और ये बौद्ध धर्म प्रचारकों द्वारा पूरे एशिया में फैलाई गई।

42. भारत, दुनिया का सबसे बड़ी संख्या वाला ऐसा देश है जहां सबसे अधिक लोग शाकाहारी है |

43. भारत दुनिया का सबसे अधिक दूध का उत्पादन करने वाला देश है।

44. 'योग कला' का उद्भव भारत में हुआ है और यह 5,000 वर्ष से अधिक समय से मौजूद है।