Sunday, April 2, 2017

"सूर्य ग्रहण" के बारे में 15 रोचक तथ्य | 15 Interesting Facts about "Solar Eclipse" in Hindi


सूर्य ग्रहण के बारे में कई रोचक बातें हैं। उनमें से 15 रोचक बातें निम्नलिखित हैं:

1. सूर्य ग्रहण एक तरह का ग्रहण है जब चन्द्रमा, पृथ्वी और सूर्य के मध्य से होकर गुजरता है तथा पृथ्वी से देखने पर सूर्य पूर्ण अथवा आंशिक रूप से चन्द्रमा द्वारा आच्छादित होता है।

2. विज्ञान की दृष्टि से जब सूर्य व पृथ्वी के बीच में चन्द्रमा आ जाता है तो चन्द्रमा के पीछे सूर्य का बिम्ब कुछ समय के लिए ढक जाता है, उसी घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।
 
3. हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण का बहुत महत्व है. शास्त्रों में भी ग्रहण से जुड़ी कई बातें कही गई हैं।
 
4. सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या को ही होता है।
 
5. सूर्य ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं जिन्हें पूर्ण सूर्य ग्रहण, आंशिक सूर्य ग्रहण व वलयाकार सूर्य ग्रहण कहते हैं।
 
6. पूर्ण सूर्य ग्रहण उस समय होता है जब चन्द्रमा पृथ्वी के काफ़ी पास रहते हुए पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है और चन्द्रमा पूरी तरह से पृ्थ्वी को अपने छाया क्षेत्र में ले लेता है।
 
7. आंशिक सूर्यग्रहण में जब चन्द्रमा सूर्य व पृथ्वी के बीच में इस प्रकार आए कि सूर्य का कुछ ही भाग पृथ्वी से दिखाई नहीं देता है अर्थात चन्दमा, सूर्य के केवल कुछ भाग को ही अपनी छाया में ले पाता है।
 
8. वलयाकार सूर्य ग्रहण में जब चन्द्रमा पृथ्वी के काफ़ी दूर रहते हुए पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है अर्थात चन्द्र सूर्य को इस प्रकार से ढकता है, कि सूर्य का केवल मध्य भाग ही छाया क्षेत्र में आता है।
 
9. सूर्य ग्रहण को हिन्दू धर्म में शुभ नहीं माना जाता है।
 
10. सूर्य ग्रहण अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पड़ता है। जिसमें एक सेकेंड इधर-उधर नहीं होता है।
 
11. अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अनुसार जो सूर्य सूर्य ग्रहण कल पड़ेगा, ठीक वैसा ही सूर्य ग्रहण 6,585.32 दिन (18 वर्ष 11 दिन) बाद भी पड़ेगा।
 
12. सूर्य ग्रहण के वक्त पशु-पक्षी भ्रमित हो जाते हैं और सोने की तैयारी करने लगते हैं।
 
13. एक पूर्ण सूर्य ग्रहण अध‍िकतम 7.5 मिनट तक रह सकता है।
 
14. उत्तरी और दक्ष‍िणी ध्रुव से केवल आंश‍िक सूर्य ग्रहण ही दिख सकता है, पूर्ण सूर्य ग्रहण यहां से कभी नहीं दिख सकता है।
 
15. जब सूर्य ग्रहण अपने चरम पर होता है, तब पृथ्वी पर चंद्रमा की एक गोलाकार छवि बनती है।