Monday, March 27, 2017

"विश्व स्वास्थ्य दिवस" के बारे में 15 रोचक तथ्य | 15 Interesting Facts about "World Health Day" in Hindi


विश्व स्वास्थ्य दिवस के बारे में कई रोचक बातें हैं। उनमें से 15 रोचक बातें निम्नलिखित हैं:

1. विश्व स्वास्थ्य दिवस प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को सम्पूर्ण विश्व में मनाया जाता है।

2. विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने की शुरुआत 1950 से हुई।
 
3. इसके पहले 7 अप्रैल, 1948 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्‍ल्‍यू.एच.ओ.) की स्थापना की गई थी।
 
4. विश्व स्वास्थ्य संगठन (W.H.O.) की स्थापना का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के लोगों के स्वास्थ्य के स्तर को ऊंचा उठाना है। दुनिया भर में पोलियो, रक्ताल्पता, नेत्रहीनता, कुष्ठ, टी.बी., मलेरिया और एड्स जैसी भयानक बीमारियों की रोकथाम हो सके और मरीजों को समुचित इलाज की सुविधा मिल सके और इन समाज को बीमारियों के प्रति जागरूक बनाया जाए और उनको स्वस्थ वातावरण बना कर स्वस्थ रहना सिखाया जाए।
 
5. सम्पूर्ण विश्व में सफल जीवन के लिए स्वास्थ्य के महत्त्व को समझते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्‍ल्‍यू.एच.ओ.) की स्थापना के दिन 7 अप्रैल को सम्पूर्ण विश्व में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।
 
6. कहते हैं कि स्वास्थ्य ही जीवन है। किन्तु आज की व्यस्त एवं तनावग्रस्त जिंदगी में मानव अपने स्वास्थ्य पर पूर्ण ध्यान नहीं दे पा रहा है।
 
7. काम, व्यस्तता और तनाव के कारण मनुष्य जाति के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसी जागरूकता के उद्देश्य को लेकर विश्व स्वास्थ्य दिवस प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है।
 
8. विश्व स्वास्थ्य दिवस के दिन स्वास्थ्य से सम्बंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। विभिन्न कार्यक्रमों एवं गोष्ठियों के द्वारा जन-साधारण को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाता है।
 
9. मच्छर के प्रकोप को बढ़ने से रोकने के लिए इस दिन विभिन्न इलाकों में एंटी लार्वा व कीटनाशक का छिड़काव कराया जाता है। संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए आम आदमी को जागरूक किया जाता है।
 
10. वेक्टर जनित रोगों से बचाव के लिए इस दिन जिला व ब्लॉक स्तर पर कार्यशाला आयोजित की जाती हैं।
 
11. विश्व स्वास्थ्य दिवस के दिन शिक्षा विभाग के सहयोग से विभिन्न स्कूलों में रोगों के बारे में जागरूकता कैम्प, वाद-विवाद प्रतियोगता, प्रश्नोत्तरी आदि के कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते हैं।
 
12. विश्व स्वास्थ्य दिवस का मक़सद दुनिया भर में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और जनहित को ध्यान में रखते हुए सरकार को स्वास्थ्य नीतियों के निर्माण के लिए प्रेरित करना है।
 
13. विश्व स्वास्थ्य दिवस प्रत्येक वर्ष एक नए विषय (Theme) के साथ मनाया जाता है।
 
14. विश्व स्वास्थ्य दिवस 2016 का विषय था "मधुमेह: रोकथाम बढ़ाना, देखभाल को मजबूत करना और निगरानी बढ़ाना"।
 
15. विश्व स्वास्थ्य दिवस 2017 का विषय (Theme) है "डिप्रेशन: लेट्स टॉक (Depression: Let’s talk)"।